Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में हरियाणा कांग्रेस के तमाम विधायक जंतर मंतर पर धरने में होंगे शामिल

May 13, 2023

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में हरियाणा कांग्रेस के तमाम विधायक जंतर मंतर पर धरने में होंगे शामिल

दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना दे रहे देश के नामचीन पहलवानों को समर्थन देने के लिए आज हरियाणा कांग्रेस के सभी विधायक धरना स्थल जा रहे हैं। प्रदेश की पूर्व शिक्षा मंत्री एवं झज्जर से मौजूदा विधायक गीता भुक्कल भी आज धरने में शामिल होने के लिए झज्जर से निकल चुकी है। इससे पहले गीता भुक्कल ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। इतना ही नहीं कर्नाटक चुनाव को लेकर भी अपना बयान दिया।

झज्जर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व शिक्षा मंत्री एवं विधायक गीता भुक्कल ने कहा कि देश की पहलवान बेटियों के साथ यौन शोषण होने के बावजूद सरकार चुप है। यह वही बेटियां हैं जिन्होंने देश के लिए मेडल जीतकर परचम फहराया है। इसके बावजूद उन्हें न्याय नहीं मिल पा रहा । इसलिए आज हरियाणा कांग्रेस के सभी विधायक और तमाम सामाजिक संगठन मिलकर पहलवानों के समर्थन में धरना दे रहे जा रहे हैं। ताकि पहलवानों को न्याय मिल सके।

कर्नाटक चुनाव के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस की बढ़त को देखकर गीता भुक्कल भी बेहद खुश हैं उनका कहना है कि बीजेपी धर्म के नाम पर लोगों को बांटती है लेकिन कर्नाटक के लोगों ने समझदारी के साथ अपने वोट का प्रयोग किया है। असली मुद्दे से भटकाने के लिए लोगों को बीजेपी आपस में लडवती है और भगवान का नाम लेकर बांटने का काम करती है। लेकिन कर्नाटक के लोग समझदार हैं और उन्होंने अपनी समझदारी का परिचय दे दिया है।

गीता भुक्कल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के जनसंवाद कार्यक्रम और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ के प्रवास को लेकर भी निशाना साधा। उनका कहना है कि ओम प्रकाश धनखड़ जहां भी जाएं वहां अपनी पार्टी का चुनावी मेनिफेस्टो साथ लेकर जाएं और यह बताएं कि क्या वायदा उन्होंने लोगों से किया था और क्या पूरा हुआ है। मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए गीता भुक्कल ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने लोगों के साथ जुड़कर काम नहीं किया। यह सरकार केवल पोर्टल की सरकार बन कर रह गई है। सभी को ये समझ में आ चुका है कि प्रदेश में भाजपा जा रही है और कांग्रेस आ रही है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें