Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा में वन अनुसंधान संस्थान बनाने के सभी रास्ते साफ: कंवर पाल

July 27, 2023

हरियाणा में वन अनुसंधान संस्थान बनाने के सभी रास्ते साफ: कंवर पाल

चंडीगढ़:  हरियाणा में काले हिरणों के संरक्षण के लिए जल्द ही फतेहाबाद के बड़ोपल में न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआईएल) की 187 एकड़ जमीन वन विभाग को हस्तांतरित की जाएगी। काला हिरण हरियाणा का राज्य पशु है और फतेहाबाद का बड़ोपल गांव काले हिरणों का प्राकृतिक आवास है। स्थानीय बिश्नोई समुदाय काले हिरण का संरक्षण कर रहा है और सरकार उनके प्रयासों की सराहना कर रही है। हरियाणा के वन एवं पर्यावरण मंत्री कंवर पाल ने यह जानकारी हरियाणा वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। बैठक के दौरान मंत्री को इस बात से अवगत करवाया कि यमुनानगर में बनने वाले वन अनुसंधान संस्थान परियोजना से संबंधित भूमि विवाद दूर हो गए हैं और परियोजना को स्वीकृति मिल गई है।

जल्द ही भूमि विकास एवं पंचायत विभाग से वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) को हस्तांतरित कर दी जाएगी। यमुनानगर स्थित प्लाइबुड उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा मंत्री ने कहा कि राज्य में एफआरआई की मौजूदगी से यमुनानगर स्थित प्लाइवुड उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। यमुनानगर-जगाधरी शहर दुनियाभर में प्लाइवुड उत्पादों की आपूर्ति करने वाला और इससे संबंधित उद्योगों का केंद्र हैं। वर्तमान में क्षेत्र में अधिकांश वन-संबंधित अनुसंधान, वन अनुसंधान संस्थान डीम्ड विश्वविद्यालय देहरादून द्वारा किए जाते हैं।

बैठक के दौरान कंवर पाल ने हरियाणा में वृक्षारोपण की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पौधारोपण कार्य में तेजी लाई जाए। विभाग द्वारा वर्ष 2023-24 के दौरान 2.25 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य हासिल करना है। पौधे लगाने से ज्यादा उनकी देखभाल व संरक्षण अधिक महत्वपूर्ण है। उन्होंने अधिकारियों को वन विभाग के दायरे में आने वाले पेड़ों की अवैध कटाई पर जुमार्ना राशि की समीक्षा करने और उसे बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विनीत गर्ग, एपीसीसीएफ (बजट, परियोजना, योजना निर्माण) विनोद कुमार, वन सचिव टीपी सिंह, पीसीसीएफ, वन्यजीव पंकज गोयल, एपीसीसीएफ (एफसीए)केसी मीना और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें