Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

मंत्री अनिल विज के वाहन चालक से 50 लाख की ठगी का आरोप, मामला दर्ज

August 26, 2026

मंत्री अनिल विज के वाहन चालक से 50 लाख की ठगी का आरोप, मामला दर्ज

पानीपत : हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज के वाहन चालक गोहाना निवासी राकेश कुमार की शिकायत पर थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने उनके पुत्र नवीन वर्मा को अमेरिका भेजने के मामले में 50 लाख रूपये की ठगी करने के आरोप में पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में राकेश कुमार ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे सीनियर मैकेनिकल इंजीनियरिंग नवीन को उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका भेजने के नाम पर ट्रैवल एजेंट को अलग-अलग समय में किस्तों में पचास लाख रूपये की रकम दी।

एजेंट्स ने नवीन को लीगल तरीके से अमेरिका भेजने का भरोसा दिया था, जबकि आरोपियों ने नवीन को डंकी रूट के जरिए मेक्सिको पहुंचाया और वहां से अवैध तरीके से अमेरिका में दाखिल करा दिया। राकेश ने आरोप लगाया कि अमेरिका पहुंचते ही बॉर्डर पुलिस ने नवीन को पकड़ लिया और उसे करीब 14 महीने तक डिटेंशन सेंटर में रहना पड़ा। गत वर्ष दिसंबर में अमेरिकी सरकार ने उसे डिपोर्ट कर भारत भेज दिया।

उन्होंने बताया कि एजेंट्स से पचास लाख रूपये वापस लेने को उन्होंने पंचायत की, जिसमें इस घटना के जिम्मेदार एजेंट्स ने एक महीने के भीतर 50 लाख रुपए लौटाने का आश्वासन दिया, लेकिन रूपये वापस नहीं लौटाए और हत्या करने की धमकी देने लगे। पुलिस ने आरोपी कुलदीप निवासी गोपाल कालोनी व इसके साथियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें