Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंबाला: बेकाबू हुई तेज रफ्तार Innova ने Bike सवार को मारी जोरदार टक्कर, मोटरसाइकिल के उड़े परखच्चे

June 18, 2024

अंबाला: बेकाबू हुई तेज रफ्तार Innova ने Bike सवार को मारी जोरदार टक्कर, मोटरसाइकिल के उड़े परखच्चे

अंबाला: शहर के अग्रसेन चौक पर आज तेज रफ्तार इनोवा का कहर देखने को मिला इनोवा गाड़ी इतनी तेज रफ्तार में थी की डिवाइडर को क्रॉस करते हुए दूसरी तरफ रोड पर आ रही बाइक को टक्कर मार दी। इसी बीच बाइक और बाइक सवार दोनों इनोवा के नीचे दब गए। आसपास के लोगों ने घायल बाइक सवार को इनोवा के नीचे से निकला।

तो वहीं डायल 112 की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची इसी बीच रोड पर चारों तरफ जाम लग गया। जैसे तैसे करके दुर्घटनाग्रस्त इनोवा और बाइक को रोड से हटाया गया। तो वहीं घायल बाइक सवार को अंबाला शहर के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया। पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि यहां पर अचानक दुर्घटना हुई है।

फिलहाल घायल को अस्पताल पहुंचा दिया गया है। तो वही गाड़ी जो है मौके से हटाई जा रही है। वही इस मामले में जानकारी देते हुए ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने बताया कि एक घायल को गंभीर अवस्था में यहां लाया गया है। जिसका इलाज किया जा रहा है और एमएलआर बनाई गई है। फिलहाल कई जगह चोट लगी है उसका उपचार किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें