Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंबाला: बराड़ा में सड़क हादसे में युवक की मौत, बाइक सवार टक्कर मारकर फरार

October 11, 2025

अंबाला: बराड़ा में सड़क हादसे में युवक की मौत, बाइक सवार टक्कर मारकर फरार

अंबाला। थाना बराड़ा क्षेत्र में देर रात हुए एक सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक अभिषेक की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी बाइक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

काम से लौटते वक्त हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, अभिषेक (24), निवासी कुलपुर थाना छप्पर जिला यमुनानगर, अपने चचेरे भाई बलजीत कुमार के साथ मजदूरी करता था।
5 अक्टूबर की रात, अभिषेक अपनी बाइक से किसी काम से कुलपुर से अधोया जा रहा था। जब वह गांव मिल्क शेखां के पास पहुंचा, तो एक अज्ञात बाइक चालक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही अभिषेक संतुलन खो बैठा और सड़क किनारे बैठे बेसहारा पशुओं से जा टकराया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

इलाज के दौरान मौत

राहगीरों ने घायल अभिषेक को तुरंत मुलाना मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। सूचना पाकर परिजन भी वहां पहुंच गए।
गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे नागरिक अस्पताल अंबाला कैंट रेफर किया, लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस जांच में जुटी

थाना बराड़ा पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई बलजीत कुमार की शिकायत पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस अब आरोपी की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें