अंबाला शहर: अंबाला जिला पुलिस की ओर से जिला में विशेष अभियान ऑपरेशन टरैक डाउन चलाया हुआ है। जिसके अंतर्गत थाना अंबाला शहर क्षेत्र में दर्ज चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए अंबाला सीआईए-1 पुलिस टीम ने आरोपी मोहम्मद खान निवासी धर्मपुरा हिन्दुपुर जिला श्री सत्य साई अनंतपुर आंध्र प्रदेश व मुख्य सरगना गुलाम अब्बास उर्फ रिहाना रजवी निवासी जलाल बाबा चाल पंकेशा लाल बहादुर शास्त्री मार्ग घाटकोपर पश्चिम को गिरफ्तार कर अंबाला कोर्ट के समक्ष पेश किया। जहां माननीय कोर्ट के आदेशानुसार आरोपी मोहम्मद खान को 2 दिन व मुख्य सरगना गुलाम अब्बास को 10 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
इसी कड़ी में आगामी कार्रवाई की जानकारी देते हुए अंबाला सीआईए-1 पुलिस टीम के इंस्पेक्टर हरजिन्द्र सिंह ने बताया कि 10 नवंबर को आरोपी अकबर मियां शेख निवासी जलाल बाबा चाल पंकेशा बाबा दरगाह के पीछे लाल बहादुर शास्त्री मार्ग घाटकोपर पश्चिम मुम्बई व आरोपी असदुल्ला खान उर्फ कालिया निवासी झौपड़ पट्टी नजदीक अम्बीवली रेलवे स्टेशन इरानीनगर, अटाली, इन्द्रानगर अम्बीवली, जिला ठाणो महाराष्ट्र को भी गिरफ्तार किया गया। इन दोनों आरोपियों को भी माननीय कोर्ट के आदेशानुसार 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। इस मामले से जुड़े 2 आरोपी पहले से रिमांड पर चल रहे हैं। जहां सभी आरोपियों से रिमांड के दौरान गहनता पूर्वक पूछताछ की जाएगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...