Site icon Dainik Savera Times

अंबाला CIA-1 पुलिस टीम की 2 आरोपियों से हुई मुठभेड़; आरोपियों ने पुलिस पर की फायरिंग

अंबाला शहर: अंबाला सीआईए-1 पुलिस टीम ने अपराध नियंत्रण हेतु मुलाना क्षेत्र में वाहनों को चेक कर रही थी कि अचानक 2 नौजवान लड़के बिना नंबर प्लेट बाइक पर सवार होकर आए तो अंबाला सीआईए-1 पुलिस टीम ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो वह हथियार दिखाकर भाग गए। इस दौरान अंबाला सीआईए-1 पुलिस टीम ने उनका पीछा किया और झाड़ू माजरा की तरफ मारकण्डा फ्लाईओवर से आगे कच्चे रास्ते की तरफ बाइक भगा ली, खुद को घिरा देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपियों की टांग और पैर में गोली लगी। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि कालपी हत्या मामले शामिल हैं।

अंबाला सीआईए-1 पुलिस टीम की मुलाना क्षेत्र में हुई आरोपियों की मुठभेड़ के पश्चात उन्हें गिरफ्तार किया गया है। मुठभेड़ के दौरान घायल आरोपियों को तुरंत इलाज के लिए मुलाना सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से आरोपियों को सिविल हॉस्पिटल अंबाला शहर रेफर कर दिया गया था। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। हॉस्पिटल से इलाज उपरान्त आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई। जहां आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड बेहद चौंकाने वाला है इन आरोपियों के खिलाफ करीब 15 मामले पहले से दर्ज हैं काबू किए गए आरोपियों की पहचान उस्मान व फरियाद उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। यह दोनों आरोपी रिश्ते में पिता पुत्र है।

Exit mobile version