Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

नाबालिग से दरिंदगी; लड्डू खिलाकर ले गया आरोपी

November 22, 2025

नाबालिग से दरिंदगी; लड्डू खिलाकर ले गया आरोपी

अंबाला। मुलाना थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता ने शिकायत देकर बताया कि आरोपी लंबे समय से उसका पीछा कर रहा था और उसे अकेला पाकर कई बार परेशान करता था। घटना के बाद परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

ये भी पढ़ें: जटपुरा किसान नहर में गिरा; चार दिन बाद मिला शव

शिकायत के अनुसार 13 नवंबर 2025 को युवक ने नाबालिग को लड्डू में नशीला पदार्थ मिलाकर खिलाया और मोटरसाइकिल से खेत के पास बने कमरे में ले गया। वहां उसने जबरन दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पीड़िता दो दिनों तक डरती रही और फिर परिजनों को पूरी बात बताई।

परिजनों की शिकायत के बाद मुलाना थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेकर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने तकनीकी और स्थानीय इनपुट के आधार पर आरोपित का पता लगाया और उसे वीरवार शाम दबोच लिया। हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की गई और मेडिकल प्रक्रिया भी पूरी कराई गई।

थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि आरोपित को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अब नाबालिग के बयान, मेडिकल रिपोर्ट और स्थल निरीक्षण के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें