Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

NGT की गाइडलाइन का पालन नहीं करने वाले Hotel और Restaurants पर सख्त हुआ Ambala नगर निगम

February 10, 2023

NGT की गाइडलाइन का पालन नहीं करने वाले Hotel और Restaurants पर सख्त हुआ Ambala नगर निगम

NGT की गाइडलाइंस का पालन नहीं करने वाले होटल और रेस्टॉरेंट्स पर अंबाला नगर निगम अब सख्त हो चुका है। ऐसे लगभग 50 होटल और रेस्टोरेंट्स को अंबाला नगर निगम ने नोटिस जारी कर जल्द से जल्द उन सभी नियमों का पालन करने की हिदायत दी है जो एक होटल रेस्टोरेंट को NGT की गाइडलाईन के मुताबिक करनी होती है। अंबाला नगर निगम के कमिश्नर की मानें तो अगर होटल रेस्टोरेंट्स दिए गए समय में नियमों का पालन नहीं करेंगे तो निगम ऐसे होटल और रेस्टोरेंट्स को सील करने की कार्रवाई शुर करेगा।

NGT की गाइडलाइंस का पालन न करने वाले होटल और रेस्टोरेंट्स पर अंबाला में सीलिंग की तलवार लटक गई है। नगर निगम ने अंबाला शहर में ऐसे लगभग 50 होटल और रेस्टोरेंट्स को नोटिस थमा दिया है जो NGT के नियमों के नियमों के मुताबिक काम नहीं कर रहे। ऐसे में अब अंबाला नगर निगम इन होटल और रेस्टोरेंट्स की मनमानी को और सहन करने के मूड में नहीं है। अंबाला नगर निगम के कमिश्नर ने यह साफ चेतावनी दे दी है कि अगर होटल और रेस्टोरेंट्स NGT के नियमों का पालन नहीं करेंगे तो निगम ऐसे होटल और रेस्टोरेंट्स को जल्द ही सील करने की कार्रवाई शुरू करेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें