Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

AMBALA NEWS : चिलचिलाती गर्मी के चलते बाज़ारों मे बढ़ी मिट्टी के मटकों की मांग, कुम्हारों के खिले चेहरे

June 3, 2024

AMBALA NEWS : चिलचिलाती गर्मी के चलते बाज़ारों मे बढ़ी मिट्टी के मटकों की मांग, कुम्हारों के खिले चेहरे

अंबाला: इस बार लगातार बढ़ रही गर्मी ने कई सालो के रिकार्ड तोड़ दिये है। तापमान 45° के पार जा रहा है ऐसे मे लोगो को स्वास्थ्य विभाग ने भी घरों मे रहने के सलाह दि है। साथ ही खूब पानी पीने के सलाह भी दी है ऐसे मे लोग ज्यादातर ठन्डे पानी को पीकर ही राहत महसूस कर रहे है। लेकिन जहाँ फ्रिज और बर्फ का पानी गले को नुक्सान पंहुचा रहा है वही मिट्टी के बने घड़े और कैम्पर का पानी सभी को राहत पहुंचा रहा है।

यही कारण है कि लोग बाजार से मिट्टी के बने घड़े और कैम्पर खरीदकर घर ले जा रहे है। ऐसे मे बाज़ारो मे मिट्टी के घड़ो कि और मिट्टी से बने कैम्पर की मांग बढ़ गई है। कुम्हारो की दूकान मे लोग मिट्टी का सामान खरीदने आ रहे है। लोगो का कहना है कि उनके घरों मे फ्रिज भी है लेकिन मिट्टी के बने घड़े व कैम्पर का पानी उन्हें रास आ रहा है क्योंकि फ्रिज व बर्फ का पानी जहाँ गले को नुकसान पहुंचा रहा है वही घड़े व कैम्पर का पानी उन्हें राहत पहुंचा रहा है।

उनका कहना है कि इस बार गर्मी बहुत ज्यादा है इसलिए व पक्षियों व जानवरो के लिए भी मिट्टी के बने बर्तन खरीद रहे है जिससे उनकी भी प्यास बुझ सके। मिट्टी के बर्तनो की बिक्री से कुम्हार भी काफी खुश नज़र आ रहे है उनकी दूकान मे ख़रीदारों की भीड़ लगी रहती है। दुकानदार का कहना है हालांकि कोरोना के समय से ही लोगो ने मिट्टी के घड़ों का इस्तेमाल शुरू कर दिया था लेकिन इस बार गर्मी बहुत ज्यादा है तापमान 45° को पार कर रहा है। ऐसे मे लोग फ्रिज का पानी न पीकर मिट्टी के बने घड़े और कैम्पर का पानी पी रहे है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें