Site icon Dainik Savera Times

अंबाला पुलिस ने 2 शातिर लुटेरों को किया गिरफ्तार, चोरी की Bike पर कई वारदातों को दिया अंजाम

अंबाला: जागरण के लिए बनी पार्किंग से बाइक चोरी करने वाले अंबाला पुलिस ने 2 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया हैं। इन्होंने न सिर्फ बाइक चोरी की बल्कि उन चोरी की हुई बाइक पर कई वारदातो को भी अंजाम दिया था। आरोपियों की पहचान गगन और लवी अरोड़ा के रूप में हुई है।

इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए सिटी थाना एसएचओ सुनील वत्स ने बताया कि बीते दिनों खाटू श्याम जागरण था जिसके लिए पार्किंग शिव मंदिर के सामने बनाई गई थी उस दिन इन दोनो आरोपियों ने वहां से बाइक चोरी की और उन बाइक पर 6 से 7 वारदातो को अंजाम दिया था। एसएचओ ने बताया की ये दोनो आरोपी किसी मामले में पटियाला जेल में बंद थे। जिन्हे पूछताछ के लिए प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया यहां इनसे कई खुलासे हुए है।

Exit mobile version