Site icon Dainik Savera Times

Ambala: पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले गिरोह के 3 लोगों को किया गिरफ्तार, रिमांड पर लिया

अंबाला: साइबर पुलिस 3 करोड़ 25 लाख की साइबर ठगी करने वाले गिरोह को काबू करते हुए 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में जानकारी देते हुए ASP सृष्टि गुप्ता ने बताया ये तीनो राजस्थान के रहने वाले हैं और ऑनलाइन स्टॉक मार्किट के नाम पर ठगी करते थे जिन्हें 7 दिन के रिमांड पर लेकर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।अंबाला साइबर पुलिस ने 3 करोड़ 25 लाख की साइबर ठगी मामले में राजस्थान के एक गिरोह का खुलासा करते हुए 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।

ASP सृष्टि गुप्ता ने मामले पर पत्रकारवार्ता करते हुए बताया कि यह साइबर ठग है और लोगों को स्टॉक मार्किट के नाम पर ठगने का काम करते हैं इन्होंने लोगों के मोबाइल व अकाउंट हैक कर 3 करोड़ 25 लाख की ठगी की है। इस मामले में अंबाला में भी मामले दर्ज है। जिसकी जांच करते हुए यह पूरा खुलासा हुआ है। इन लोगों ने कई प्रदेशों के अंदर साइबर ठगी की है। ऐसे में लोग ऑनलाइन ठगों से सावधान रहें। ASP सृष्टि गुप्ता ने बताया यह गिरोह काफी बड़ा है इन्हें 7 दिन के रिमांड पर लिया गया है जल्द पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Exit mobile version