अंबाला शहर: अंबाला जिला पुलिस ने नौकरी के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करने के 2 अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को काबू किया है। बता दें कि हरियाणा पुलिस की ह्यजीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्य करते हुए अंबाला पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले दो अलग-अलग गिरोहों के आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।
आरोपियों ने पीड़ितो को सरकारी एवं प्रतिष्ठित संस्थानों में नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपए ऐंठे थे। पुलिस विभागीय जानकारी के अनुसार मुलाना थाना में दर्ज धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने आरोपी हेमंत कुमार निवासी गांव बाबेली जिला सोलन हिमाचल प्रदेश को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है।
इस मामले गांव धनौरा निवासी रजत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि आरोपी ने पीजीआई चंडीगढ़ में गार्ड लगाने के नाम पर उससे 2 लाख 20 हजार रुपए की धोखाधड़ी की है। जहां स्थानीय पुलिस ने शिकायत के आधार पर बीते 3 जनवरी 2026 को मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई प्रारंभ की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...