Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाला गैंग अंबाला पुलिस के चढ़ा हत्थे

February 23, 2023

लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाला गैंग अंबाला पुलिस के चढ़ा हत्थे

अंबाला: लुटेरे बने जिम ट्रेनर और टैटू आर्टिस्ट अंबाला पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। अंबाला पुलिस के हाथ लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाला गैंग चढ़ा है , जो ना सिर्फ अंबाला बल्कि साथ लगते पंजाब के पटियाला में भी करीब आधा दर्जन से ज्यादा वारदातों को अंजाम दे चूका है। पकडे गए गैंग के खिलाफ अंबाला के पंजोखरा थाना में भी मामला दर्ज है। यह गैंग चाकू की नोक पर वारदातों को देते थे। पकडे गए गैंग के तीनों सदस्य से लूट के 8 मोबाइल फ़ोन और 1 मोटरसाइकिल और चाकू बरामद हुआ है। पकडे गए तीनों आरोपी 26 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर हैं।

लूटपाट की दर्जनों वारदातों को अंजाम देने वाला गैंग अंबाला पुलिस के हत्थे चढ़ा है। आपको बता दें कि पकडे गए गैंग के तीनों सदस्यों को अंबाला पुलिस ने कोर्ट में पेश कर 26 फरवरी तक रिमांड पर लिया है। यह गैंग ना सिर्फ अंबाला बल्कि अंबाला के साथ लगते राज्य पंजाब के पटियाला में भी कई स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम दे चूका है। पकडे गए गिरोह के खिलाफ अंबाला के पंजोखरा थाना और अंबाला शहर में भी कई मामले दर्ज है। यह चाकू की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम देने का काम करते थे। ज्यादा जानकारी देते हुए अंबाला एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने बताया कि पकडे गए आरोपियों को बीते रोज गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था , जिसके बाद कोर्ट ने इनका 26 फरवरी तक का रिमांड दिया है। उन्होंने बताया कि पकडे गए आरोपियों से लूट के 8 मोबाइल फ़ोन और 1 मोटरसाइकिल और चाकू बरामद हुए हैं। एसपी ने बताया कि पकडे गए आरोपियों में से एक आरोपी GYM TRAINER है तो वहीं दूसरा TATTOO आर्टिस्ट है। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपी नशे के आदि है और अपनी नशे की लत पूरी करने के लिए यह लूट की वारदातों को अंजाम देते हैं।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें