अंबाला शहर : अंबाला जिला पुलिस की ओर से अंबाला एसपी अजीत सिंह शेखावत निर्देशानुसार विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने वालों के विरुद्ध अंबाला पुलिस की बड़ी सख्त कार्रवाई अमल में ला रही है। जहां जिला पुलिस ने बीते 1 जनवरी से 31 अक्टूबर 2026 तक 97 मामलों में 218 आरोपियों की संलिप्तता उजागर कर 173 आरोपियों को गिरफ्तार की है, वहीं पिछले वर्ष एवं वर्ष 2026 के कुल 106 मामलों में माननीय न्यायालय में चालान प्रस्तुत कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया के अंतर्गत कड़ा रूख अपनाया है।
बता दें कि जिला अम्बाला पुलिस द्वारा विदेश भेजने, विदेश में नौकरी दिलवाने और बेहतर भविष्य के सपने दिखाकर आमजन की मेहनत की कमाई ठगने वाले कबूतरबाजों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। अंबाला एसपी अजीत सिंह शेखावत के दिशा-निर्देशों के तहत ऐसे मामलों में आरोपियों की पहचान, गिरफ्तारी, ठगी की रकम की रिकवरी तथा शिकायतों के त्वरित निपटारे पर विशेष जोर दिया जा रहा है। अम्बाला पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य विदेश जाने के इच्छुक लोगों को धोखाधड़ी से बचाना, पीड़ितों को राहत दिलाना तथा कबूतरबाजी के अवैध नेटवर्क में शामिल आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करना है।
पुलिस ने कबूतरबाजी से संबंधित 97 मामले दर्ज कर 173 आरोपी किए गिरफ्तार :
अम्बाला जिला पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक बीते 1 जनवरी 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक कबूतरबाजी के कुल 97 मामले दर्ज किए गए। इन मामलों में कुल 218 आरोपियों की संलिप्तता सामने आई, जिनमें से 173 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। शेष आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई जारी है। इसके अतिरिक्त, पिछले वर्ष तथा वर्ष 2026 के कुल 106 मामलों में माननीय न्यायालय के समक्ष चालान प्रस्तुत किए जा चुके हैं, ताकि आरोपियों के विरुद्ध न्यायिक प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके।

