Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

नशे पर लगाम लगाने के लिए अंबाला पुलिस ने चलाया विशेष अभियान,CIA ने पकड़ी अफीम की खेती

March 9, 2024

नशे पर लगाम लगाने के लिए अंबाला पुलिस ने चलाया विशेष अभियान,CIA ने पकड़ी अफीम की खेती

अंबाला: अंबाला की सीआईए शहजादपुर ने गांव लाह़ा से अफीम की खेती पकड़ी है, टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर रेड कर सर्वजीत नामक व्यक्ति के घर से लगभग 190 हरे अफ़ीम के पोधे बरामद किए है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने इंटरनेट के जरिए अफ़ीम की खेती करना सीखा था फिलहाल पुलिस ने आरोपी सर्वजीत के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत ममला दर्ज कर लिया है।

नशे पर लगाम लगाने के लिए अंबाला पुलिस एक विशेष अभियान चलाए हुए हैं,आए दिन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जाता है। इसी कड़ी के चलते अंबाला की सीआईए शहजादपुर ने थाना नारायणगढ़ क्षेत्र के गांव लाहा में रेड कर सर्वजीत नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी चंद पैसों के मुनाफे के लिए अपने घर में अफ़ीम की खेती कर रहा था वही मिली जानकारी के अनुसार,

आरोपी सर्वजीत ने इंटरनेट से अफीम की खेती करनी सीखी थी। देर शाम सीआईए शहजादपुर गश्त पर थी इस दौरान टीम को सूचना मिली की गांव लाहा में एक व्यक्ति ने अपने घर में अफ़ीम की खेती की हुई है जिसके बाद टीम ने रेड कर आरोपी सर्वजीत के घर से लगभग 190 अफ़ीम के हरे पौधे बरामंद किए है।

ज्यादा जानकारी देते हुए अंबाला एएसपी श्रृष्टि गुप्ता ने बताया की आरोपी सर्वजीत पेशे से ड्राइवर है और वो कही से बीज लेकर आया था जिसके बाद इंटरनेट से उनसे खेती करना सीखा और उसके घर से लगभग 190 हरे अफ़ीम के पौधे बरामद हुए है फिलहाल आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर करवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें