Site icon Dainik Savera Times

शादी समारोह में पुलिस कर्मचारी की पीट-पीटकर हत्या, 20 युवकों ने किया हमला

मृतक का भाई

मृतक का भाई

अंबाला जिले के मुलाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान एक पुलिस कर्मचारी की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गांव कंबासी निवासी अमन कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वे एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे, जहां अचानक कुछ युवकों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया।

सूत्रों के अनुसार, करीब 15 से 20 युवकों ने अमन कुमार पर लोहे की रॉड और डंडों से हमला किया। हमले में गंभीर रूप से घायल अमन कुमार को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार किया जाएगा।

स्थानीय लोगों में इस वारदात को लेकर भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Exit mobile version