अंबाला। नारायणगढ़ थाना पुलिस ने सड़क हादसे में गुरविंदर सिंह की मौत के मामले में एफआईआर दर्ज की है। शिकायतकर्ता रिषी पाल ने बताया कि उसका भाई गुरविंदर सिंह राज मिस्त्री था और निजी काम से शहजादपुर गया था।
वह रास्ते में सादिकपुर मोड़ के पास मिला और दोनों बाइक से आगे बढ़े। तभी बेगना नदी के पास एक कार ने गुरविंदर की बाइक को तेज रफ्तार से टक्कर मार दी।
टक्कर के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया, जबकि गुरविंदर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहजादपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस आरोपी कार चालक की तलाश में जुटी है।

