Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारी बरसात से जलमग्न हुआ अंबाला, नगर निगम के सारे दावों की खुली पोल, लोग परेशान

September 4, 2024

भारी बरसात से जलमग्न हुआ अंबाला, नगर निगम के सारे दावों की खुली पोल, लोग परेशान

अंबाला: शहर मेँ आज सुबह आई भारी बरसात से निचले इलाके एक बार फिर जल मग्न हो गए। बरसात के बाद सामने आ रही जलभराव की तस्वीरें ये गवाही दे रही हैँ की अंबाला नगर निगम के सारे दावे खोखले और बेबुनियाद हैँ। कुछ ही घंटों की बरसात ने शहर की कई सड़कों को नदी में तब्दील कर दिया।

मौसम विभाग ने हरियाणा में अंबाला पंचकुला सहित पांच जिलों में पांच दिन की भारी बरसात का एलर्ट जारी किया है। ऐसे मेँ बरसात अगर ऐसे ही पडती रही तो तस्वीरें और भी भयानक हो सकती हैँ। अंबाला के पोर्ष इलाकों मेँ भी बरसात का पानी लोगों को डरा रहा है,अंबाला के लोग गुस्से मेँ हैँ और सड़कों पर जलभराव की स्तिथि को लेकर सीधे सीधे सरकार और प्रशासन को गुनहगार मान रहे हैँ।

बरसात है जल भराव की तस्वीरें साफ दिखाई दे रही है लेकिन जनता के प्रतिनिधि इन तस्वीरों को सच मानने के लिए तैयार नहीं, अंबाला शहर नगर निगम मेँ सीनियर डिप्टी मेयर प्रतिनिधि सरकार और अधिकारियों का बचाव करते दिखे। सुन्दर ढींगरा की मानें तो बरसात मेँ जो जल भराव की स्तिथि बनती है वो बरसात रुकने के कुछ घंटों बाद ठीक हो जाती है। यही कारण है की जनता के प्रतिनिधि 2014 के हालातों का हवाला दे कर प्रशासन की इस लापरवाही को छुपाते दिखे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें