Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Ambala में केबल ऑपरेटर से कपड़ा मार्किट के व्यापारी परेशान, दुर्घटना होने से हो रहा करोड़ों का नुकसान

November 10, 2024

Ambala में केबल ऑपरेटर से कपड़ा मार्किट के व्यापारी परेशान, दुर्घटना होने से हो रहा करोड़ों का नुकसान

Ambala Troubled Cable Operator: अंबाला शहर में बिजली बोर्ड के खंभों पर कई वर्षों से अवैध वायर को डाल कर अच्छा खासा पैसा कमाया जा रहा है। जबकि नियमों की बात करें तो कोई भी केबल ऑपरेटर बिना परमिशन के इन खंभों को इस्तमाल नहीं कर सकता उसके लिए विभाग की परमिशन लेनी होती हैं। इससे विभाग को तो नुकसान हो रहा है साथ में कपड़ा मार्किट के व्यापारी के साथ बिजली कर्मचारी भी परेशान है।

Ambala Troubled Cable Operator

अक्सर केवल ऑपरेटर इन खंभों पर तारों के गुच्छे बना कर लटका देते हैं। जिससे हवा चलने पर यह तारों को प्रभावित करते हैं और आग लग जाती हैं। ऐसी कितनी ही घटनाएं अब तक कपड़ा मार्किट और अन्य कई जगहों पर हो चुकी है लेकिन अभी तक विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। जिसका खामियाजा व्यापारी ओर जनता भुगत रही है साथ में जो इनकम विभाग ओर सरकार होनी चाहिए थी वो भी इन ऑपरेटर से नहीं मिल रही यानि कि विभाग को काफी चूना अब तक लग चुका है। यहां तक कि इन केबल ऑपरेटर को कोई नोटिस भी नहीं दिए गए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें