Site icon Dainik Savera Times

किसान आंदोलन के कारण अंबाला की सब्जी मंडी पर दिखा असर,महंगाई बढ़ने से जनता परेशान

जनता महंगी सब्जियां खरीदने को मजबूर है। लोगों की माने तो उनका कहना है की इस महंगाई में वे खायेंगे क्या और बचाएंगे क्या? एमएसपी गारंटी कानून, स्वामीनाथन रिपोर्ट पूर्ण लागू की जाए समेत कई मांगों को लेकर किसानों का प्रदर्शन अंबाला के पास लगते शंभू टोल प्लाजा पर जारी है और टोल का रास्ता पूर्ण तरीके से बंद कर दिया है। जिसका खामियाजा जनता भुगत रही है,

हर वर्ग पर अब इस आंदोलन का असर देखने को मिल रहा है, वही अंबाला की सब्जी मंडी में भी रास्ता बंद होने की वजह से सब्जियों के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। जनता की माने तो इन दिनो सब्जियों के दामों में काफी उछाल देखने को मिला है, लोगो का कहना है की ऐसे में वे लोग खाएंगे क्या और बताएंगे क्या? वे लोग महंगी सब्जियां खरीदने को मजबूर है।

Exit mobile version