Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

महिला की अश्लील तस्वीरों से ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

December 13, 2025

महिला की अश्लील तस्वीरों से ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

जगाधरी: थाना फर्कपुर की पुलिस टीम ने महिला की ईल तस्वीरों को लेकर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने व मना करने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थाना प्रबंधक जनक राज ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 12 दिसंबर को जिला अंबाला क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी सोशल मीडिया पर गांव कांसापुर निवासी यश से बात हुई थी। बाद में उसने मेरा नंबर मांगा और हमारी दोनों की बातचीत होने लगी। कुछ दिन पहले वह यमुनानगर आई आरोपी यश ने उसके साथ बिना उसकी सहमति के शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की तथा उसकी ईल तस्वीरें का इस्तेमाल करके वह उसे पिछले 1 साल से ब्लैकमेल कर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बना रहा था।

ये भी पढ़ें: गणतंत्र दिवस पर बड़ा कदम: बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने दिया इस्तीफा, शंकराचार्य के अपमान से आहत

जब वह मना करती तो उसे जान से मारने की धमकी देता था। दिनांक 9 दिसंबर को वह उसकी ईल फोटो लेकर उसके घर आ गया। उसने यह ईल फोटो उसके पति को दिखाई, जिससे उसके पति उससे अलग हो गया। वह उसे लेकर यमुनानगर आ गया और उसे एक कमरे में बंद करके अपने अन्य साथियों के साथ उसके साथ जबरदस्ती मारपीट व शारीरिक शोषण करने लगे। इस शिकायत पर थाना में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए महिला एएसआई जसविंदर कौर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। टीम ने कार्यवाही करते हुए एकता विहार कॉलोनी कांसापुर निवासी यश पुत्र शौकत अली को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें