Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

ट्रेन से उतरते समय पायदान व प्लेटफार्म में फंसने से वृद्ध महिला की मौत

May 8, 2024

ट्रेन से उतरते समय पायदान व प्लेटफार्म में फंसने से वृद्ध महिला की मौत

नरवाना: खनौरी बार्ड पर चल रहे धरने में शामिल होने के लिए ट्रेन से आ रही वृद्ध महिला की ट्रेन के पायदान व प्लेटफार्म के बीच में फंसकर गंभीर रूप से घायल होने पर नागरिक अस्पताल में लाते समय मौत हो गई। महिला की मौत होने पर शव को नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर स्वजनों को सौंपा जाएगा। रेलवे चौकी नरवाना की एएसआइ सीमा पाचांल ने बताया कि उनको सूचना मिली कि ट्रेन की चपेट में आने से धरौदी रेलवे स्टेशन पर मौत हो गई।

वे सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।। उन्होंने बताया कि पंजाब के जिला फरीदकोट के गांव कलेर वासी 61 वर्षीय सुखमिंद्र कौर अपने देवर दर्शन सिंह व उसकी गांव की एक वृद्ध महिला सिमरनजीत कौर के साथ भठिंडा-हिसार पैसेंजर ट्रेन में आ रही थी। उनको खनौरी बार्डर पर जाने के लिए नरवाना रेलवे स्टेशन पर उतरना था। लेकिन वह गलती से धरौदी के रेलवे स्टेशन पर उतरने लगी।

जब उनको बताया कि यह नरवाना नही, धरौदी रेलवे स्टेशन है। इसी बीच जब वह चढ़ने लगी, तो ट्रेन के पायदान व प्लेटफार्म के बीच में वह आ गई और उसका एक तरफ का हिस्सा पूरी तरह घायल हो गया। उसको बचाने के लिए सिमरनजीत कौर भी घायल हो गई। सुखमिंद्र कौर को गंभीर रूप से घायल होने पर नागरिक अस्पताल ले जा रहा था, तो बीच रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं सिमरनजीत कौर को मामूली चोटें आने पर नागरिक अस्पताल में दाखिल किया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें