Site icon Dainik Savera Times

विधानसभा चुनावों को लेकर Congress की अहम बैठक आयोजित, Gulshan Dung ने की अध्यक्षता

भिवानी: जिले के कृष्णा कॉलोनी स्थित विद्यासागर भवन में कांग्रेस पार्टी विधानसभा कोऑर्डिनेटर गुलशन डंग ने कार्यकर्ताओं संग बैठक की। विधानसभा कोऑर्डिनेटर गुलशन डंग ने बताया कि कांग्रेस पार्टी का छोटे से छोटा कार्यकर्ता भाजपा की जन विरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगा। उन्होंने बताया कि कांग्रसे के जितने भी टिकटार्थी है सभी से यह अपील की गई।

प्रस्ताव पारित किया है कि जिस भी किसी एक कैंडिडेट को टिकट मिलेगी सभी उसका सहयोग करेंगे। वहीं उन्होंने बताया कि सभी कैंडिडेट ने यह आश्वासन दिया है कि विधानसभा चुनाव में चौधरी भूपेंद्र सिंह और उदयभान का हाथ मजबूत करने का काम करेंगे। गुलशन डंग ने बताया है कि अबकी बार कांग्रेस पार्टी की लहर है अबकी बार कांग्रेस पार्टी के मेनिफेस्टो में हर वर्ग हर व्यापारी से सुझाव मांगे हैं और उसके बाद कांग्रेस पार्टी का मेनिफेस्टो जारी किया जाएगा।

Exit mobile version