Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

सांडों की लड़ाई में एक बुजुर्ग और एक छात्रा को आई चोटें, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

July 27, 2023

सांडों की लड़ाई में एक बुजुर्ग और एक छात्रा को आई चोटें, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

महेंद्रगढ़ में आवारा पशुओं का आतंक आये दिन देखने को मिलता है। ताजा मामला अभी देखने को मिला की भगवान परशुराम चौक के नजदीक मैन बाजार में दो सांड आपस में लड़ पड़े। उनकी लड़ाई इस कदर हुई की एक बार पूरा बाजार सकते में आ गया। दोनों लड़ते लड़ते एक दूसरे के पीछे भागते हुए एक बुजुर्ग और एक छात्रा को अपनी चपेट में लेकर उनको टक्कर मारकर उनके ऊपर ही चढ़ते हुए भाग निकले पीछे दूसरा सांड भागता हुआ नजर आया।

छात्रा राजस्थान के चुरू से बीएड की परीक्षा देने के लिए आई हुई थी। घटना के बाद काफी सहमी हुई नजर आई। जबकि बुजुर्ग नजदीक खड़े कूड़े के टेंपो में कूड़ा डालकर वापस लौट रहा था। उनको भी गिरने के कारण काफी परेशानी हुई। उन्होंने सरकार से उनके इलाज के लिए उनकी मदद की मांग की है और प्रशासन से आवारा पशुओं को पकड़वाने की मांग की है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें