Site icon Dainik Savera Times

करनाल में बाइक सवार व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचते ही मौत, नहीं हुई पहचान

हरियाणा के करनाल में एक बाइक सवार व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति घायल हो सड़क पर गिर पड़ा। आरोपी अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने व्यक्ति की गंभीर हालत हो देखते हुए उसे अस्पताल में भर्ती करवाया है।

 

सिविल अस्पताल में प्राथमिक जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बीच पुलिस को हादसे की सूचना दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंच कर पुलिसकर्मी जांच में जुट गए।

 

शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे है। लेकिन अभी तक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। व्यक्ति के सिर पर लाल रंग की पगड़ी बंधी है और काले रंग की जैकेट पहनी हुई है।

 

जानकारी के अनुसार इतना पता चला है कि व्यक्ति कार्य स्थल से कार्य समाप्ति के बाद घर जा रहा था। इसी बीच जब वह कुंजपुरा में चमड़ा फैक्ट्री के पास पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर काफी जोरदार थी।

 

थाना प्रभारी महावीर ने बताया कि पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए है। लेकिन पहचान नहीं हो पा रही है। यदि 72 घंटे तक पहचान नहीं हो पाती है तो नियमानुसार अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। मृतक की पहचान के लिए आम जनता से भी अपील की गई है। इसके अलावा पुलिस सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है। ताकि आरोपी की पहचान हो सके।

Exit mobile version