Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

ANC टीम ने हेरोइन तस्करी के मामले में महिला समेत 3 आरोपियों को किया काबू

September 29, 2026

ANC टीम ने हेरोइन तस्करी के मामले में महिला समेत 3 आरोपियों को किया काबू

अंबाला शहर : नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए अम्बाला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता हासिल हुई है। अम्बाला पुलिस अधीक्षक के कड़े दिशा-निर्देशों के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल (एएनसी) टीम ने नशीले पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क पर करारा प्रहार करते हुए 270 ग्राम हेरोइन के मामले संलिप्त एक महिला सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बतादें कि एएनसी प्रभारी उप निरीक्षक नरेश कुमार के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक अमरजीत सिंह, सहायक उप निरीक्षक सत्यप्रकाश और टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना सदर अंबाला क्षेत्र के अंतर्गत नजदीक लबाना पेट्रोल पंप एनएच-44, देव नगर के पास बीते 25 सितंबर को एक स्कूटी सवार संदिग्ध को काबू किया।

जहां तलाशी के दौरान आरोपी जोन निवासी उच्ची घाटी जिला जालंधर पंजाब, वर्तमान पता वीटा एन्क्लेव बलदेव नगर, अम्बाला शहर के कब्जे से 270 ग्राम हेरोइन बरामद की गई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड अवधि के दौरान की गई गहन पूछताछ में मुख्य आरोपी जोन ने खुलासा किया कि इस अवैध धंधे में आलम निवासी बैरोवाल जिला तरनतारन पंजाब और एक महिला भी संलिप्त हैं।

जहां गत दिवस एएनसी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी की निशानदेही पर मामले में संलिप्त अन्य दोनों आरोपियों (आलम और महिला) को भी गिरफ्तार कर लिया। अम्बाला पुलिस ने तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। अदालत के आदेशानुसार, आरोपी आलम को आगे की पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जिससे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें