यमुनानगर : पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के निर्देश अनुसार एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने यूपी-हरियाणा कलानौर बॉर्डर से कार सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध 3600 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें रिमांड पर लिया है। वही टीम ने मामले में मेडिकल स्टोर संचालक सहित तीन ओर आरोपियों की गिरफ्तार किया है। यह जानकारी डीएसपी रजत गुलिया ने दी।
डीएसपी रजत गुलिया ने बताया कि उनकी टीम के इंचार्ज अनिल राणा को सूचना मिली थी कि दो युवक ऑल्टो कार में यूपी से नशीले प्रतिबंधित कैप्सूल लेकर यमुनानगर आएंगे। गुप्त सूचना के आधार पर सभी इंस्पेक्टर आशीष कुमार, एएसआई राजिंदर सिंह, अमित, पंकज, सुल्तान की त का गठन किया गया। उन्होंने कलानौर बॉर्डर पर वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद उन्हें एक ऑल्टो कार आती दिखाई दी। उन्होंने कार की तलाशी ली तो उसमें से 3600 प्रतिबंध ट्रमडोल सस्पास मोर कैप्सूल बरामद हुए।
इन कैप्सूल पर सरकार द्वारा प्रतिबंध लगाया हुआ है। आरोपियों की पहचान गांव टेही जाट्टान निवासी सूरजभान उर्फ सूरज तथा रोहित उर्फ टिड्डा के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना यमुनानगर सदर में केस दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें रिमांड पर लिया है। जब दोनों आरोपियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि वह यह प्रतिबंधित दवाइयां मेडिकल स्टोर चिलकाना निवासी अनस मलिक से लेकर आता है।
टीम ने आरोपी मलिक को भी गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी का मेडिकल स्टोर है और डी फार्मा है। इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि जांच में यह भी सामने आया कि दोनों आरोपी कार में सवार होकर यह प्रतिबंधित दवाइयां आरोपी प्रोफेसर कॉलोनी निवासी सर्वजीत को देने जा रहे थे। टीम ने कार्रवाई करते हुए सर्वजीत को गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी रजत गुलिया ने बताया कि चारों आरोपियों से फिलहाल पूछताछ की जा रही है सभी आरोपी रिमांड पर है।

