भिवानी : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर की रेप और मर्डर केस के बाद जहां देशभर में डॉक्टर्स में आक्रोश है तो वही इस घटना से आक्रोशित डॉक्टर्स जगह-जगह हड़ताल और विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में इस घटना से आक्रोशित डॉक्टर्स ने भिवानी में भी कैंडल मार्च निकाला गया। इसी कड़ी में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के बैनर तले भिवानी में डॉक्टरों ने कैंडल मार्च निकाला। भिवानी में चौधरी बंसीलाल सामान्य अस्पताल से लेकर नेहरू पार्क तक आरंभ हुई इस कैंडल मार्च के माध्यम से डॉक्टरों ने रोष प्रकट किया।
पूर्व IMA डॉ. करण पुनिया ने कहा कि कोलकाता के एक मेडिकल कालेज और अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के रेप और मर्डर केस ने पूरे चिकित्सा जगत को स्तब्ध कर दिया है। हम सभी डॉक्टर ट्रेनी डॉक्टर के रेप और मर्डर का विरोध कर रहे हैं। हमारी मांग है कि मृतक ट्रेनी डॉक्टर को न्याय मिले और आरोपी को कठोर से कठोर सजा दी जाए। साथ ही अस्पतालों में डॉक्टरों की सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जाएं। आपको बता दे कि कि ये खौफनाक वारदात 8-9 अगस्त की रात की है, जब कोलकाता के ‘राधा गोबिंद कर मेडिकल कॉलेज से ट्रेनी डॉक्टर की लाश मिली थी।
इस डॉक्टर की उम्र 31 वर्ष थी, जो उस दिन तीन और डॉक्टर्स के साथ नाइट ड्यूटी पर थी। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में लेडी डॉक्टर से रेप और मर्डर केस के बाद जहां देशभर में चिकित्सकों में आक्रोश है तो वहीं इस घटना के बाद एक बार फिर महिला सुरक्षा जैसे मामलों में पुलिसिया चूक को लेकर सवाल उठने लगे है।

