Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

78 वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर Anil Vij ने फहराया तिरंगा, देशवासियों को दी बधाई

August 15, 2024

78 वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर Anil Vij ने फहराया तिरंगा, देशवासियों को दी बधाई

अंबाला: आज पूरे देश में 78 वा स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने अंबाला कैंट सुभाष पार्क में नेता जी सुभाष चंद्र बोस को नमन किया उसके बाद भारत का तिरंगा झंडा फहराया। इस मौके पर भारी बारिश भी लोगों के देश प्रेम को कम नहीं कर पाई। भारी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

मीडिया से बात करते हुए पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि इतनी बारिश में भी इतने लोग यहां पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि हम अनेकों वर्षो से यहां पर तिरंगा फहराते आ रहे है उन्होंने कहा कि आज के दिन हमने क्या खोया क्या पाया और आगे के लिए हमारी क्या दिशा है। उन्होंने कहा की आज का जो स्वतंत्रता दिवस है वो 2047 के विकसित भारत के संकल्प के साथ मनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि 2047(सैंतालीस) में विकसित भारत बने इसके लिए सारी सरकारें लगे , सारी संस्थाएं लगे है….वहीं उन्होंने कहा कि हम पिछले 40 सालों से यहां झंडा फहरा रहे है लेकिन पिछले दस सालों से जब से मैं मंत्री बना तब से सरकार जहां ड्यूटी लगती थी मैं वहां तिरंगा झंडा फहराता रहा। उन्होंने कहा कि इस बार भी सरकार ने पूछा की आप कहां झंडा फहराएंगे और मेरे कार्यकर्ता चाहते थे कि मैं अपने कार्यकर्ताओं के साथ अंबाला कैंट में झंडा फहराऊं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें