Site icon Dainik Savera Times

सालाना शहीदी जोड़ मेला आयोजित, रागी जत्थों ने संगत को किया निहाल

वही कार्यक्रम में देश भर से आए हुए रागी जत्थों ने अपनी वाणी से आई हुई सिख संगत को निहाल किया। स्कूल शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने कहा कि धर्म की खातिर खुशी-खुशी शहादत और जंग में दुश्मनों को धूल चटाने वाले गुरु गोबिद सिंह के चार साहिबजादों के बारे में शायद ही कोई ऐसा होगा, जो नहीं जानता होगा।

जहां गुरुजी के दो बड़े साहिबजादे जंग में लड़ते हुए शहीद हो गए वहीं दो छोटे साहिबजादों को जिंदा दीवार में चिनवा दिया गया। इन नन्हीं जानों ने अपने पीछे आज एक मिसाल कायम करने वाले पदचिह्न छोड़े हैं। उन्होने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी ने अत्याचार के खिलाफ जंग लड़ी, हम सबको उनके दिखाएं हुए मार्ग पर चलना चाहिए।जब तक यह दुनिया रहेगी उनके बलिदान को हमेशा याद रखा जायेगा।

Exit mobile version