Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Anti Corruption Bureau ने रिश्वत और महिला वकील से छेड़खानी के आरोप में पुलिस सब इंस्पैक्टर को किया गिरफ्तार

April 10, 2025

Anti Corruption Bureau ने रिश्वत और महिला वकील से छेड़खानी के आरोप में पुलिस सब इंस्पैक्टर को किया गिरफ्तार

कैथल: एंटी करप्शन ब्यूरो अंबाला ने बीती रात कैथल पुलिस में तैनात सब इंस्पेक्टर मनवीर सिंह को रिश्वत मांगने और महिला वकील से ईल हरकत करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी वर्तमान में इकनॉमिक सेल में तैनात था। मामला राजौंद थाना क्षेत्र से जुड़ा है जहां एक शख्स ने अपने पिता के खिलाफ प्लॉट बेचने को लेकर धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया था। जांच का काम इकनॉमिक सेल में तैनात एसआई मनवीर सिंह को दिया गया। आरोप है कि मनवीर ने केस से शिकायतकर्ता का नाम हटाने के बदले एक लाख रुपए की रिश्वत मांगी। जब शिकायतकर्ता की विधवा वकील बेटी ने पैसे देने से इनकार किया तो आरोपी ने उसकी छोटी बहन को केस में फंसाने की धमकी दी और महिला वकील से छेड़छाड़ की।

महिला वकील ने पूरे घटनाक्रम की शिकायत एसीबी के पूर्व सहयोगी रविंद्र जंगी के जरिए विजिलेंस टीम तक पहुंचाई। योजनाबद्ध तरीके से आरोपी को पैसे देने के बहाने नागरिक अस्पताल के पास बुलाया गया। लेकिन मुलाकात के दौरान मनवीर ने गाड़ी से उतरने की बजाय वकील को अपने पास बुलाया, उससे छेड़खानी की और होटल चलने का दबाव बनाया। महिला ने सूझबूझ से विजिलेंस टीम को इशारा किया लेकिन खतरे को भांपते हुए मनवीर भाग निकला। घटना के बाद मनवीर सीधे अपने घर पहुंचा लेकिन वहां पहले से तैनात विजिलेंस टीम ने उसे घेर लिया। गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने घर की लाइटें बंद कर दीं और पड़ोसियों की छतों से भागने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद मनवीर एक टेम्पो के नीचे छिपा मिला। विजिलेंस टीम ने मनवीर के खिलाफ भ्रष्टाचार और महिला से अभद्रता से जुड़ी धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी से पूछताछ जारी है।

ये भी पढ़ें: पश्चिम एशिया संकट में DG Shipping का बड़ा फैसला, निर्यातकों को राहत और नाविकों को सुरक्षा सलाह

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें