Site icon Dainik Savera Times

एंटी करप्शन ब्यूरो ने फरीदाबाद नगर निगम में की छापेमारी, MOH अधिकारी को 3 लाख रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

फरीदाबाद: एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने फरीदाबाद नगर निगम में छापेमारी कर स्वास्थ्य अधिकारी को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि, एसीबी की इस कार्यवाही से निगम में हड़कंप का माहौल है। इस पूरे मामले में एसीबी के अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

आपको बता दें कि, फरीदाबाद नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी नितिश परवाल पर आरोप है कि उसने एक व्यक्ति से ₹300000 की रिश्वत ली है।दरअसल एंटी करप्शन ब्यूरो को बसेलवा कालोनी के रहने वाले हरीओम ने शिकायत दी थी कि वो शहर में कूड़ा उठवाने के टेंडर लेता है। इसके लिए उसने अपना पक्का लाइसेंस बनवाना था।

इस बारे में नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी नितिश परवाल से बात की। उसने इस काम के लिए तीन लाख रुपये मांगे। नितिश ने इसकी सूचना ब्यूरो को दी। इस आधार पर एक टीम का गठन किया गया और अधिकारी को दबोच लिया। फिलहाल एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अब जांच में जुटी है।

Exit mobile version