Site icon Dainik Savera Times

सोनीपत में खुद को बिजली निगम का जेई बताकर रिश्वत मांगने वाले को एंटी करप्शन ब्यूरो टीम ने किया गिरफ्तार

चंडीगढ़: हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो का भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। ब्यूरो की रोहतक टीम ने आज सोनीपत जिला के खरखोदा में रोशन लाल को 57000 रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता के अनुसार रोशन लाल उसे बिजली निगम का जेई बता कर 62000 रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा था। इस मामले में आरोपी के खिलाफ रोहतक एंटी करप्शन ब्यूरो पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करते हुए उसकी गिरफ्तारी की गई है। अनुसंधान जारी है। एंटी करप्शन ब्यूरो की एसपी अंशु सिंगला ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति सरकारी कार्य करने के बदले में रिश्वत की मांग करता है तो उसे रिश्वत न दें और एंटी करप्शन ब्यूरो को इसकी जानकारी दें। उन्होंने कहा कि इस मामले में अलग-अलग एंगल से विस्तृत जांच की जा रही है। इसमें संलिप्त सभी आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

ये भी देखें : Gold-Silver Rates: सोना-चांदी के दाम आज बढ़े या घटे? जानें अपने शहर में इनके लेटेस्ट रेट

Exit mobile version