Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Anti Corruption Bureau टीम ने उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम करनाल के जेई को 85000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

March 23, 2024

Anti Corruption Bureau टीम ने उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम करनाल के जेई को 85000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

चंडीगढ़: हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम करनाल के सेक्टर 6 में कार्यरत बिजली विभाग के जेई दलबीर सिंह को ₹85000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी द्वारा शिकायतकर्ता से निर्धारित लोड से अधिक क्षमता के ट्रांसफार्मर को इंस्टॉल करने के बदले में रिश्वत की मांग की जा रही थी।

इस बारे में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि एसीबी की टीम को शिकायत प्राप्त हुई कि जेई दलबीर सिंह बिजली निगम में जिला करनाल के सेक्टर 6 में कार्यरत है और वह शिकायतकर्ता से निर्धारित लोड से अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर इंस्टॉल करने के बदले में 85 हज़ार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा है। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने मामले की जांच पड़ताल करने उपरांत आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और उसे 85 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

आरोपी के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो करनाल के पुलिस थाने में मामला दर्ज करते हुए उनकी गिरफ्तारी की गई है। यह पूरी कार्रवाई गवाहों के समक्ष पूरी पारदर्शिता के साथ की गई। इस मामले में सभी आवश्यक सबूत जुटाते हुए इसकी जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें