Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

Anti Corruption Bureau टीम ने ग्राम सचिव को रिश्वत लेते रंगे हाथो किया गिरफ्तार

September 27, 2025

Anti Corruption Bureau टीम ने ग्राम सचिव को रिश्वत लेते रंगे हाथो किया गिरफ्तार

इंद्री: एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने शनिवार को इंद्री में एक ग्राम सचिव को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित ग्राम सचिव अमित कुमार एक ठेकेदार से काम के बिल पास करवाने की एवज में रुपये मांग रहा था। एसीबी के अधिकारी बिजेंद्र बताया कि शिकायतकर्ता ने शिकायत में आरोप लगाया कि उसने अप्रैल 2024 में ग्राम पंचायत चौगांव तहसील इंद्री में सीसीटीवी कमरों की रिपेयर का कार्य किया था।

इस रिपेयर कार्य की बिल राशि 1 लाख 8 हजार 452 रुपये थी। जो आरोपित अमित कुमार द्वारा अप्रैल 2024 में उसके बैंक खाता में अदा कर दी गई थी। आरोपित अमित कुमार ने यह राशि अदायगी करने की एवज में शिकायतकर्ता से बार-2 कमीशन की मांग की गई है। आरोपित ने 26 जुलाई को ठेकेदार के पास फोन कर कमीशन के रुपये की मांग की थी। इसकी ठेकेदार ने रिकाडिर्ंग कर ली। इस आधार पर मामला दर्ज किया गया और आरोपित को रंगे हाथों बस स्टैंड इंद्री के सामने से गिरफ्तार किया गया।

बता दें ग्राम सचिव अमित कुमार इंद्री की बुटानखेड़ी, रायतखाना, छपरियों व उमरपुर ग्राम पंचायत में कार्यरत है और इन ग्राम पंचायतों का काम देखता था और करीब एक डेढ़ वर्ष से ग्राम पंचायतों में सचिव का काम कर रहा था। आरोपित ग्राम सचिव अमित लाडवा का रहने वाला है और एक अक्टूबर को उसके साले की शादी भी है। बताया जा रहा है कि वह इंद्री में शादी के कार्ड देने के लिए आया हुआ था और एसीबी ने उसे दबोच लिया।

ये भी पढ़ें: T20 World Cup Final: भारतीय महिला टीम ने बढ़ाया टीम इंडिया का हौसला, कहा- ‘चलो इसे घर ले आते हैं’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें