Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

एंटी नारकोटिक सेल की बड़ी कार्रवाई; 50 ग्राम हैरोइन सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

March 2, 2026

एंटी नारकोटिक सेल की बड़ी कार्रवाई; 50 ग्राम हैरोइन सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

यमुनानगर: पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के निर्देशानुसार नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 50 ग्राम हैरोइन सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
एंटी नारकोटिक सेल के इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई अमित कुमार, जसबीर सिंह, पंकज व ललित की टीम कलानौर बॉर्डर पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी।

इसी दौरान उत्तर प्रदेश की ओर से आ रही एक कार को रोककर जांच की गई। तलाशी लेने पर कार से 50 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। पूछताछ के दौरान आरोपी की पहचान तेजली निवासी वतन के रूप में हुई। पुलिस ने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से आगे की पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इसी कड़ी में एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने वर्ष 2023 के एक नशा तस्करी मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी इरफान उर्फ फाना निवासी दुमङोड़ा, उत्तर प्रदेश को भी गिरफ्तार किया है।

इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि वर्ष 2023 में टीम ने एक आरोपी को नशीले पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया था, जिसने खुलासा किया था कि वह नशा इरफान से लेकर आता था। तभी से आरोपी फरार चल रहा था, जिसे अब काबू कर लिया गया है। वहीं टीम ने एक अन्य कार्रवाई करते हुए बैंक कॉलोनी निवासी गुरप्रीत उर्फ काकू को भी गिरफ्तार किया है, जो वर्ष 2025 से नशा तस्करी के मामले में फरार चल रहा था।

पुलिस जांच के दौरान पहले पकड़े गए आरोपी ने बताया था कि वह नशीले पदार्थ गुरप्रीत से खरीदता था। इसके बाद से पुलिस टीम लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एंटी नारकोटिक सेल की इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशा तस्करों में हडकंप मच गया है, वहीं आमजन ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें