Site icon Dainik Savera Times

एंटी नारकोटिक सेल टीम ने 21 ग्राम हेरोइन के साथ व्यक्ति किया गिरफ़्तार

यमुनानगर: पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के निदेर्शानुसार जिले में नशे के खिलाफ एंटी नारकोटिक सेल (एएनसी) की कार्रवाई लगातार जारी है। इंचार्ज अनिल कुमार ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि नशे का कारोबार करने वाले जिले में क्या, पूरे हरियाणा में भी जगह नहीं पाएंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों की अब एक-एक कर पहचान कर कार्रवाई तेज की जा रही है। इसी अभियान के तहत एएनसी टीम ने एक लंबे समय से फरार चल रहे तस्कर को 21 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी पर इससे पहले भी करीब आधा दर्जन मामले दर्ज हैं और वह काफी समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था।

ये भी पढ़ें- ‘धुरंधर’ के इस एक्टर पर लगा रेप और यौन शोषण की आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार 

इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि टीम को गुप्त सूचना मिली कि गांव नागल पटी के पास गांव का ही निवासी सलीम उर्फ तोता हेरोइन बेचने की फिराक में घूम रहा है। सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर ओमप्रकाश, आशीष, रविंद्र, गुरनाम, मनजीत और पंकज की एक विशेष टीम का गठन कर इलाके में दबिश दी गई। टीम ने मौके पर जाकर आरोपी को काबू किया और कानूनी प्रक्रिया के तहत मौके पर ही ड्यूटी मैजिस्ट्रेट ईटीओ प्रवीण कपिल को बुलाया गया। उनके समक्ष आरोपी की तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से 21 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

पकड़े गए आरोपी सलीम उर्फ तोता की पहचान होते ही टीम ने उसके आपराधिक रिकार्ड की जांच की। जांच में सामने आया कि आरोपी पर पहले भी नशा तस्करी के करीब आधा दर्जन मामले दर्ज हैं और वह लंबे समय से भगोड़ा घोषित था। पुलिस को उसकी तलाश काफी समय से थी। आखिरकार एएनसी टीम ने उसे गिरफ्तार कर बड़ा सफलता हासिल की। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया। इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि रिमांड के दौरान उससे कई अहम जानकारियां मिलने की उम्मीद है। यह जांच की जाएगी कि वह नशा कहां से लेकर आता था, किसे सप्लाई करता था और उसके पीछे कौन-सा नेटवर्क सक्रिय है।

उन्होंने कहा कि नशा तस्करी की जड़ तक पहुंचने के लिए टीम कड़ा रुख अपनाए हुए है और किसी भी कीमत पर नशे के कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र की जनता से भी अपील की कि यदि किसी को कहीं भी नशा बेचने, लेन-देन या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत एएनसी की हेल्पलाइन 8818001789 पर सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।

ये भी पढ़ें- इस हफ्ते में थिएटर में रहेगा फिल्मों का महा-मुकाबला, हिंदी की 2 और साउथ की 9 फिल्में होंगी रिलीज; देंखे लिस्ट

Exit mobile version