यमुनानगर : पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए जिला पुलिस की विभिन्न टीम में नशा तस्करों पर लगातार कड़ी कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में कार्य करते हुए एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने करीब ढाई लाख रुपए कीमत की 71 ग्राम हेरोइन (स्मैक) के साथ एक महिला आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देशों के तहत जिले में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी कड़ी में कार्य करते हुए उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि रायपुर कॉलोनी निवासी साहिबा पत्नी आसिफ अपने घर के सामने चारपाई पर बैठकर नशा बेचने काम करती है। इस सूचना के आधार पर उप निरीक्षक सतीश कुमार, एएसआई जसबीर सिंह, कुलदीप, महिला पुलिसकर्मी मधु महिला उप निरीक्षक मुकेश कुमारी की टीम ने मौके पर जाकर महिला को गिरफ्तार किया। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट ई टी ओ कन्हैया कौशल को बुलाया गया।
पकड़ी गई महिला की पुलिस ने तलाशी ली तो उसके पास से 71 ग्राम हीरोइन बरामद हुई। पकड़ी गई हीरोइन की कीमत करीब ढाई लाख रूपए है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि महिला लंबे समय से नशे की तस्करी कर रही थी। महिला को गिरफ्तार किया गया है और उसे कोर्ट पेश कर मामले की जांच शुरू की गई।

