Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

गृहमंत्री अमित शाह को एंटी टैरोरिस्ट फ्रंट इंडिया देगा हिंदुस्तानी टाइगर का अवार्ड: वीरेश शांडिल्य

February 18, 2023

गृहमंत्री अमित शाह को एंटी टैरोरिस्ट फ्रंट इंडिया देगा हिंदुस्तानी टाइगर का अवार्ड: वीरेश शांडिल्य

अंबाला: एंटी टैरेरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा कि वैसे तो जिस दिन जम्मू कश्मीर से देश के गृह मंत्री अमित शाह ने धारा 370 खत्म की थी उसी दिन विश्व में संदेश गया था कि वो सच्चे देश भक्त व दूसरे सरदार पटेल हैं और 370 खत्म की और पत्ता तक हिलने नहीं दिया और अब खालिस्तानियों को कड़ा जवाब दिया कि खालिस्तान को पनपने भी नहीं देंगे और देश की जनता को डरने की जरूरत नहीं।

अमित शाह के इस बयान से खालिस्तानी मुहिम चलाने वाले कट्टर पंथियों को जोर का झटका लगा बल्किअमित शाह का बतौर गृह मंत्री खालिस्तानियों की मुहिम के कफन में कील का काम करेगी। शांडिल्य ने कहा गृहमंत्री अमित शाह के इस बयान से देश की जनता का डर दूर हुआ जो खिलस्तानी पंजाब सहित देश में दहशत पैदा कर रहे हैं अब उनका अमति शाह के बयान के बाद बुरा समय शुरू हो गया है। गृहमंत्री अमित शाह के बयान से उनकी मुहिम को भी बल मिला और उनका एंटी टैरोरिस्ट फ्रंट इंडिया जल्द अमित शाह को दिल्ली में टाइगर ऑफ इंडिया अवार्ड से सम्मानित करेगा। शांडिल्य ने बताया इसके लिए गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करने व उन्हें सम्मान देने के लिए समय मांग लिया है।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें