Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana News : पुरुष वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अनुज प्रथम

April 11, 2026

Haryana News : पुरुष वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अनुज प्रथम

महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय, महेंद्रगढ़ के गणित विभाग की ओर से विश्वविद्यालय खेल परिसर में स्पोर्ट्स मीट 2026 का आयोजन किया, जिसमें लगभग 200 संकाय सदस्यों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इन खेलों का हुआ आयोजन

इस आयोजन ने टीम वर्क, खेल भावना और शारीरिक फिटनेस के महत्व को उजागर किया।
प्रतियोगिता के अंतर्गत वॉलीबॉल, खो-खो, रस्साकशी, 100 मीटर, 200 मीटर एवं 400 मीटर दौड़, 4 गुणा 100 मीटर रिले, लंबी कूद तथा गोला फेंक जैसी विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। वॉलीबॉल, खो-खो और रस्साकशी जैसे टीम इवेंट मिश्रित प्रारूप में आयोजित किए गए, जिनमें छात्र-छात्राओं ने एक साथ भाग लेकर समावेशिता का उदाहरण प्रस्तुत किया।

चार हाउस में बांटे प्रतिभागी

anuj-first-in-mens-100-meter-race
anuj-first-in-mens-100-meter-race

प्रतिभागियों को अल्फा, बीटा, गामा एवं डेल्टा चार हाउस में विभाजित किया गया। टीम इवेंट्स में अल्फा हाउस ने वॉलीबॉल एवं खो-खो में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि गामा हाउस ने रस्साकशी प्रतियोगिता में बाजी मारी। एथलेटिक्स स्पर्धाओं में एकीकृत बीएससी-एमएससी चौथे वर्ष के छात्र अनुज ने पुरुष वर्ग की 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि एमएससी द्वितीय वर्ष के भगत सिंह दूसरे स्थान पर रहे।

100 मीटर दौड़ में कस्तूरी प्रथम

महिला वर्ग की 100 मीटर दौड़ में इंटीग्रेटेड बीएससी-एमएससी प्रथम वर्ष की कस्तूरी ने प्रथम तथा द्वितीय वर्ष की मोनू ने द्वितीय स्थान हासिल किया। भगत सिंह ने पुरुष वर्ग की 400 मीटर दौड़ में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि प्रथम वर्ष के मनीष दूसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ में कस्तूरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि मोनू दूसरे स्थान पर रहीं।

रिले दौड़ में अमन, मनीष और कस्तूरी प्रथम

प्रतियोगिता में 4गुणा 100 मीटर रिले दौड़ में इंटीग्रेटेड बीएससी-एमएससी प्रथम वर्ष के अमन, मनीष, कस्तूरी एवं किरण की टीम विजेता रही। लंबी कूद में पुरुष वर्ग में अनुज एवं भगत सिंह ने क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि महिला वर्ग में कस्तूरी एवं मोनू ने क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय स्थान हासिल किया। गोला फेंक प्रतियोगिता में शोधार्थी अंकित सरोहा एवं मोहित शेखावत ने पुरूष वर्ग में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि महिला वर्ग में कस्तूरी ने प्रथम तथा एमएससी द्वितीय वर्ष की प्रिया ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

इन लोगों की रही उपस्थिति

कार्यक्रम में गणित विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. अनिल कुमार यादव सहित प्रो. राजेश कुमार गुप्ता, प्रो. जितेंद्र कुमार, डॉ. अरुण काजला, डॉ. शाहजहां, डॉ. पवन कुमार, डॉ. जगजीत, डॉ. पिंकी नरवाल एवं डॉ. अर्चना टोबरिया की उपस्थिति रही। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों के महत्व पर बल दिया।

Also Read : संत रामपाल रिहा, जानें इंजीनियर से कैसे बना संत

Also Read : खुशियों, मेहनत और आस्था का पर्व है बैसाखी

Also Read : इनेलो का हल्ला बोल, 12 को कैथल मंडी में ट्रैक्टर मार्च

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें