Site icon Dainik Savera Times

किसानों को लेकर Kangana के बयान पर Anurag Dhanda ने दी प्रतिक्रिया, JJP गठबंधन पर कही बड़ी बात

यमुनानगर: मंगलवार को आम आदमी पार्टी ने जिला यमुनानगर की सड़कों पर रोष मार्च निकाला, जिसमें बीजेपी सांसद कंगना रनौत के किसान विरोधी बयान की निंदा की गई। आप कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए कंगना के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की। रोष मार्च का नेतृत्व आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा कर रहे थे,

जिन्होंने मीडिया से बातचीत में बीजेपी के दोहरे चरित्र पर सवाल उठाए। आप नेता अनुराग ढांडा ने मीडिया से बातचीत में कहा, भारतीय जनता पार्टी का दोहरा चेहरा अब सबके सामने आ चुका है। एक तरफ उनकी सांसद कंगना रनौत किसानों के खिलाफ बयानबाजी कर रही हैं, जबकि दूसरी तरफ बीजेपी उनके बयानों से पल्ला झाड़ने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने आगे कहा कि अगर बीजेपी वास्तव में कंगना के बयानों से सहमत नहीं है, तो उसे कंगना के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें सांसद पद से सस्पेंड कर देना चाहिए। साथ ही अनुराग ढांडा ने हरियाणा में जेजेपी और आजाद समाज पार्टी के गठबंधन पर भी कटाक्ष किया और इसे “जीरो प्लस जीरो” का समीकरण बताया।

Exit mobile version