Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणवी नाट्य उत्सव में भाग लेने के लिए 10 मई तक आवेदन आमंत्रित

May 8, 2023

हरियाणवी नाट्य उत्सव में भाग लेने के लिए 10 मई तक आवेदन आमंत्रित

चंडीगढ़: हरियाणा के कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग की ओर से आजादी अमृत काल के तहत हरियाणवी नाट्य उत्सव के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं।विभाग के प्रवक्ता ने रविवार को यहां बताया कि आयोजन में भाग लेने के लिए आवेदन करने और नाटक भेजने की अंतिम तिथि 10 मई 2023 है। प्रवक्ता के अनुसार आवेदन पत्र कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

प्रवक्ता ने नियम व शर्तों की जानकारी देते हुए बताया कि नाटक हरियाणवी भाषा में होना अनिवार्य है। नाटक की पूर्ण अवधि न्यूनतम 45 मिनट और अधिकतम एक घंटे की होनी चाहिए। आवेदन में नाटक का पूर्ण विवरण, जिसमें नाटक की विषय-वस्तु, निर्देशक के बारे में, लेखक के बारे में तथा कुल कलाकारों की संख्या का उल्लेख किया गया हो। उत्सव में भाग लेने वाले रंगकर्मियों को उनके नाटक की प्रस्तुति की तिथि, समय व स्थान दूरभाष पर सूचित किया जायेगा। अपूर्ण आवेदन अमान्य होंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें