Site icon Dainik Savera Times

हथियार बंद हमलावरों ने छात्र पर किया जानलेवा हमला, लोहे की सरिया, चाकू, और लाठी–डंडों से हमला

करनाल में 5 से 6 हथियारों से लैश आरोपियों ने छात्र पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में छात्र गंभीर रूप से घायल हुआ है। छात्र ने जैसे–तैसे खुद को बचाया और अस्पताल पहुंचा। लेकिन हमलावरों ने वहां भी उसे नहीं छोड़ा। आरोपी युवक के पीछे–पीछे अस्पताल के अंदर घुस गए और पीड़ित को जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।

छात्र खालसा कॉलेज में सीईटी की तैयारी कर रहा है। सेंटर की छुट्टी होने के बाद वह हरियाणा रोडवेज बस में गांव जाने के लिए सवार हो गया।लेकिन बस में पहले से सरिया, लाठी, डंडों और चाकू हाथ में लिए हमलावरों ने उसके आते ही उस पर हमला बोल दिया।

बस में सवार हमलावरों में से एक ने युवक को पहचान कर हमला करने को कहा। जिसके बाद सभी हमलावर युवक पर टूट पड़े। एक ने चाकू से हमला किया। जिससे युवक के हाथ में चोट लग गई। युवक ने आरोपी से लड़कर चाकू छीन लिया और भागने का प्रयास करने लगा।

आरोपियों ने ईंट–पत्थर सभी हमला किया। एक ने लोहे की सरिया युवक के सिर में दे मारी। खून से लथपथ हालत में पीड़ित बस से उतर कर भागने लगा। आरोपी भी उसका पीछा करने लगे। पीड़ित गांव एंचला का रहने वाला शुभम है। जिसके पिता नसीब सिंह ने भी धमकाए जाने की शिकायत पुलिस को दी है।

 

आरोपियों गांव पिचौलिया के रहने वाले है।हमले।के दौरान सभी नशे मे धुत्त थे। आरोपियों ने शुभम के पिता को भी हथियारों के साथ धमकाया था। जिसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने युवक का बयान के आधार पर 3 नामजद सहित 6 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

 

आरोपियों ने युवक को जान से मारने की धमकी देते हुए पुलिस के पास न जाने को कहा था। आरोपियों ने धमकी देते हुए कहा था कि “यदि पुलिस के पास गया तो तू जान से हाथ धो बैठेगा”। आरोपियों की तलाश जारी है।

Exit mobile version