Site icon Dainik Savera Times

Dream11 गेम IPL में अरूण कांबोज ने पाया 2 करोड़ का पहला ईनाम

रादौर: ड्रीम-11 गेम आइपीएल में गांव सिलीकलां के सरपंच प्रतिनिधि अरूण कांबोज उर्फ सीटू कांबोज ने मंगलवार की रात को मुंबई व लखनऊ के बीच खेले गए मैच में ड्रीम-11 में सबसे बेहतर टीम बनाकर 2 करोड़ का पहला ईनाम हासिल किया है। सरपंच प्रतिनिधि द्वारा 2 करोड का ईनाम जीतने पर ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। किसान परिवार से संबंध रखने वाले सरपंच प्रतिनिधि सीटू कांबोज द्वारा आइपीएल मैच में सर्वश्रेष्ठ टीम बनाने पर 768.5 अंक प्राप्त कर 2 करोड रुपए ईनाम जीतने की खबर ग्रामीणों को चली तो सरपंच के घर बधाईयां देने वाले लोगों का तांता लग गया।

2 करोड़ रुपए की बड़ी रकम जितने पर सीटू कांबोज को उसके मित्र, ग्रामीण, रिश्तेदार व क्षेत्र के लोग बधाईयां देने में लगे हुए है। जीती हुई राशि से गांव के शिवमंदिर में 1 लाख, 21 हजार रुपए दान देंगे। वहीं गांव के बच्चों को खेलों के लिए सामान देने का काम करेंगे। उसने बताया कि रात लगभग साढ़े 11 बजे मुंबई व लखनऊ के बीच खेला गया मैच खत्म हुआ तो लखनऊ ने अपने इस मैच में जीत हासिल की। जिसके बाद उसके द्वारा बनाई गई टीम के आधार पर उसकी ड्रीम-11 टीम को सर्वश्रेष्ठ चुना गया और उसे 2 करोड़ रुपए का ईनाम दिए जाने का संदेश उसके पास आया। प्रतियोगिता में 1 करोड, 28 लाख, 74 हजार व 524 लोगों ने भाग लिया।

Exit mobile version