Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंचकूला में आशा वर्कर्स की हड़ताल लगातार जारी, NRHM मुख्यालय का किया घेराव

August 18, 2023

पंचकूला में आशा वर्कर्स की हड़ताल लगातार जारी, NRHM मुख्यालय का किया घेराव

पंचकूला में आशा वर्कर्स की हड़ताल लगातार दो दिनों से जारी है। आज NRHM मुख्यालय के बाहर उनोहने घेराव किया.आशा वर्कर्स यूनियन ने बताया कि जब तक सरकार से बातचीत करके समस्याओं का समाधान नहीं होता है उनकी हड़ताल जारी रहेगी।आशा वर्कर्स यूनियन पंचकूला प्रधान सुमन लता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि उनकी मुख्य मांगे हैं कि उनका वेतनमान बढ़ाया जाए। निजीकरण की नीतियों पर रोक लगाई जाए।

सभी प्रकार के अनियमित कर्मचारियों को नियमित किया जाए।पुरानी पेंशन की बहाल की जाए।मजदूर विरोधी लेबर कोड रद्द किए जाए।कौशल रोजगार निगम को भंग किया जाए। इसी के साथ उनोहने ये मांग भी रखी कि आशा वर्करों से ऑनलाइन काम बंद करवाया जाए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें