Site icon Dainik Savera Times

विधानसभा अध्यक्ष Gian Chand Gupta ने श्री श्याम परिवार की ओर से जरूरतमंद लाेगाें काे बांटे गर्म वस्त्र

हरियाणाः हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने आज सेक्टर 16 में श्री श्याम परिवार की ओर से जरूरतमंदों को गर्म वस्त्र बांटे। इसके बाद वह मकर सक्रांति के उपलक्ष में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सेक्टर 23 पहुंचे। गोवन सेवा धाम सेक्टर 23 पंचकूला में मकर सक्रांति के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे हैं। इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने देश व प्रदेश वासियों को मकर सक्रांति की शुभकामनाएं दी।

Exit mobile version