Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

केंद्र, हरियाणा में भाजपा सरकार ने ‘किसानों के हित में’ निर्णय लिए हैं : CM खट्टर

February 28, 2023

केंद्र, हरियाणा में भाजपा सरकार ने ‘किसानों के हित में’ निर्णय लिए हैं : CM खट्टर

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को कहा कि केंद्र और हरियाणा की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार पिछले आठ साल से ‘‘किसान हितैषी’’ फैसले ले रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को आठ करोड़ से अधिक लाभार्थियों को प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के माध्यम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) के तहत 16,000 करोड़ रुपये से अधिक की 13वीं किस्त जारी की।

उन्होंने कहा, ‘‘केंद्र एवं राज्य सरकारें किसान हितैषी फैसले ले रही हैं। पिछले आठ वर्षों से फसलों की बुवाई के मौसम से पहले न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) घोषित किया जाता है ताकि किसान अपनी पसंद के अनुसार बुवाई वाली फसल का चयन कर सकें और अपनी आय में वृद्धि कर सकें।’’एक बयान में खट्टर ने आरोप लगाया कि राज्य में पूर्ववर्ती सरकारों ने एमएसपी और स्वामीनाथन आयोग के नाम पर सिर्फ किसानों को भरमित किया है।उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन अब सरकार ने एमएसपी का एक स्थायी फार्मूला तय किया है और बुवाई का मौसम शुरू होने से पहले किसानों को खरीद के मौसम के लिए फसलों की कीमतों का पता चल जाता है और वे उसी के अनुसार फसल की बुवाई कर सकते हैं।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें