Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

नूंह में हिंसा के संदिग्ध को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला

August 26, 2023

नूंह में हिंसा के संदिग्ध को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला

गुरुग्राम: 31 जुलाई की सांप्रदायिक हिंसा में शामिल एक संदिग्ध को गिरफ्तार करने के प्रयास में हरियाणा के नूंह जिले के एक गांव में छापेमारी के दौरान पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया।यह घटना सिंगार गांव में उस समय हुई, जब क्राइम ब्रांच पुन्हाना यूनिट की टीम इरशाद नाम के संदिग्ध को गिरफ्तार करने गई थी। पुलिस के अनुसार इरशाद को बस स्टैंड से पकड़े जाने पर वहां मौजूद स्थानीय लोगों की क्राइम ब्रांच टीम के साथ बहस हो गई और वे इरशाद को छुड़ाकर गांव की ओर भाग गए।

यूनिट ने महिला पुलिस कर्मयिों सहित अतिरिक्त बल बुलाया और गांव में प्रवेश किया, जहां महिलाओं के एक समूह ने उन पर पत्थरों से हमला किया।हमले में उपनिरीक्षक विनीत और सिपाही अमर सिंह समेत तीन जवान घायल हो गये।हमलावरों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी।अब तक पांच महिलाओं समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 15 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।लेकिन इरशाद फिलहाल फरार है।इस बीच, हिंदू समूह 28 अगस्त को ब्रजमंडल यात्र फिर से शुरू करने पर अड़ा हुआ है, नूंह में शनिवार से 29 अगस्त तक इंटरनेट सेवाएं निलंबित रहेंगी। डीसी धीरेंद्र खड़गटा ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह एक एहतियाती कदम है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें