Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

फिल्मी अंदाज में ज्वेलर्स की दुकान पर लूट का प्रयास, आरोपी ने निगला जहरीला प्रदार्थ, CCTV में कैद हुई घटना

February 10, 2024

फिल्मी अंदाज में ज्वेलर्स की दुकान पर लूट का प्रयास, आरोपी ने निगला जहरीला प्रदार्थ, CCTV में कैद हुई घटना

मामले की वारदात में सीसीटीवी में कैद हो गई..मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवाया है। मृतक की पहचान नरेला दिल्ली निवासी के रूप में बताई जा रही है।

इस मामले में ज्वेलर्स ने बताया कि, दिन में एक युवक उसकी दुकान पर पहुंचा,उसने खुद की बेटी की शादी में दामाद को सोने की चेन देने की बात कही, जिसके बाद दुकानदार ने सोने की चेन निकाल कर उस युवक को दिखाई।

युवक ने करीब ढाई तोले की चेन दिखाने के लिए कहा, सोने की चेन का बिल बनवाने के बाद युवक ने ऑनलाइन पेमेंट देने की बात कही। उसने थैले से रुपए निकालने के बहाने पिस्टल निकाल ली। युवक के हाथ में पिस्टल देखकर दुकानदार डर गया। हिम्मत दिखाकर उसने काउंटर कूद कर युवक को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने अपने बैग से हथोड़ा निकाल लिया।

उसने हथौड़े से सिर पर वार किया। लेकिन उसने अपना बचाव किया तो हथोड़ा उसके कंधे पर लगा शोर मचाने पर पास की दुकान पर रिटायर्ड पुलिसकर्मी ने आकर युवक को पकड़ लिया। उसने अपने बैग से जहरीला पदार्थ निकाला और उसे पी लिया,जिससे वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर गया। अस्पताल में पहुंचने पर युवक को मृत घोषित कर दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें